सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत की बड़ी कार्रवाई, 210 ग्राम चरस समेत शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम उर्फ भूरा पुत्र सलीम निवासी चांद कॉलोनी के रूप में हुई है।