खिलचीपुर: संतरे के बगीचे में मिला 2 दिन पुराना शव, शरीर में कीड़े लगे, कपड़ों से हुई पहचान, मृतक करता था मजदूरी
खिलचीपुर थाना क्षेत्र के जामुनिया गांव में गुरुवार दोपहर 12 के लगभग संतरे के बगीचे के अंदर एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। शव की हालत बेहद खराब थी, पूरे शरीर में कीड़े पड़ चुके थे और आसपास तेज बदबू फैल रही थी। सूचना मिलते ही खिलचीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्प