विकलांग किसान का खेत तक जाने का रास्ता बंद कर दिए जाने का मामला सामने आया है। किसान रामाधीन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि रास्ते पर गेहूं की फसल बो दी गई और जानवर बांध दिए गए, जिससे ट्रैक्टर नहीं जा पा रहा। कई बार थाना और समाधान दिवस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मौके पर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।