निघासन: सिंगाही थाना क्षेत्र के भेड़ौरा गांव में बड़े भाई ने पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई की पीट-पीटकर की हत्या
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिंगाही थाना क्षेत्र के भेड़ौरा गांव निवासी मोनू पुत्र धनी राम को बीती रात बड़े भाई सोनू ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। आज सुबह परिजनों ने मोनू के शव को संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर पाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।