झारखंड के चाईबासा अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही से थैलेसीमिया से ग्रसित पांच मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ गयी है। एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने से सभी संक्रमित हो गए। इसके खिलाफ पलामू भाजपा द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे मेदिनीनगर के गीता भवन से छहमुहान तक विरोध मार्च निकाला गया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया।