हज़ारीबाग: जगदंबा ज्वेलर्स में सोने की अंगूठी की लूट, बाइक सवार अपराधी फरार
जगदंबा ज्वेलर्स से सोने की अंगूठी लूट, बाइक सवार फरार। हजारीबाग : ग्रामीण बैंक के समीप स्थित जगदंबा ज्वेलर्स दुकान से दो बाइक सवार युवक सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। अपराधी अंगूठी देखने के बहाने दुकान में आए और मौका पाते ही बस स्टैंड की ओर भाग निकले।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।