हज़ारीबाग: मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान के सफल क्रियान्वयन के निर्देश
समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रिया सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई।बैठक में “मनरेगा का विश्वास,रोजगार से विकास”अभियान के तहत 100 दिन रोजगार,ई-केवाईसी,जॉब कार्ड निर्गत करने और 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।साथ ही महिलाओं व वंचित परिवारों की भागीदारी बढ़ाने और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया