हज़ारीबाग: दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई
हजारीबाग:झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के 14 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे हुए हैं। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा और उनसे तय समय से अधिक काम कराया जा रहा है, जिससे उन्हें रहने और खाने-पीने में भारी परेशानी हो रही है।फंसे मजदूरों ने वीडियो भेजकर मदद की अपील की है।