इटावा: बकेवर इलाके में पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री, 25 निर्मित/अर्धनिर्मित असलहों के साथ दो तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Dec 14, 2025 इटावा के बकेवर इलाके में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री को पकड़ा है रविवार दोपहर करीब 1 बजे एसएसपी ने पुलिस लाइन में खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने से दो अभियुक्त सज्जन और अभिषेक को गिरफ्तार किया जिनके पास से 25 अवैध असलहा निर्मित और अर्धनिर्मित के अलावा असलहा बनाने वाले उपकरण और मोबाइल बरामद हुए है।