इटावा: बजाजा लाइन बाजार में कपड़े के शोरूम में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल व पुलिस आग बुझाने में जुटी
Etawah, Etawah | Dec 14, 2025 बजाजा लाइन में अग्रवाल ब्रदर्स के शोरुम के ऊपरी मंजिल में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 8 बजे लोगों ने बिडिंग से धुंआ उठते हुए देखा तो पड़ोसी दुकानदार ने इसकी सूचना तुरंत दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी। करीब 15 मिनट में मौके पर दमकल विभाग की टीम और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह और व्यापार मंडल के लोग पहुंचे। लगभग आधा घंटे में काबू पाया।