इटावा: चौबिया इलाके के टिसुआदेव गांव में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 पर दर्ज की रिपोर्ट
Etawah, Etawah | Dec 13, 2025 चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की शाम गांव टिसुआदेव में दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। शनिवार 12 बजे वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि आपस में लेकर लड़ाई झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो और पीड़ित महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है।