बीरपुर: नौला पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।
फाइलों तक ही नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर विकास का कार्य हो रहे हैं। गांवों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उक्त बातें बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को सुबह करीब दस बजे वीरपुर प्रखंड की नौला पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।