कैराना: कांधला सीएचसी में एक युवक ने रंजिशन दूसरे युवक के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kairana, Shamli | May 30, 2026 कांधला में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो शनिवार शाम करीब पांच बजे सामने आया है। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। यह वायरल वीडियो कांधला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। बताया गया है कि दो पक्षों में संघर्ष हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों के घायल अस्पताल में पहुंचे थे।