पीलीभीत: हजारा थाना क्षेत्र में बहला-फुसलाकर युवती को भगाने का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। महिला ने रविवार दोपहर करीब दो बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया है।