नानपारा: नानपारा के स्कूल में संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, विधायक रहे मौजूद
नानपारा नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्णजिक चलने वाली सरस्वती शिशु की विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की वंदना गीत से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा मौजूद रहे।