शिवपुरी: सिरसौद समेत ग्रामीण इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश, बाज़ार रहे सुस्त
शिवपुरी। जिले के सिरसौद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार सुबह करीब 7 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जो सुबह 9 बजे तक लगातार जारी रहा। अचानक हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया। कई लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके, जबकि अधिकांश दुकानदार भी समय पर अपनी दुकानें नहीं खोल पाए।बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही