सहारनपुर: फैटी लीवर के हर तीसरे मरीज को डायबिटीज का खतरा, दयावती हॉस्पिटल में मुफ्त जांच शिविर में 152 लोगों ने कराई जांच
विश्व लिवर दिवस 2026 पर दयावती हॉस्पिटल में एक निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन शनिवार दोपहर 2:00 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस वर्ष वर्ल्ड लिवर डे की थीम “Solid Habits, Strong Liver” रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को अच्छी आदतों के जरिए लीवर को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करना है।