बेगूसराय: बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ने पटना में नगर विकास मंत्री से मुलाकात की, विकास पर हुई चर्चा
बेगूसराय मेयर पिंकी देवी ने पटना में नगर विकास मंत्री नितिन नवीन से सोमवार की दोपहर 3:00 बजे मुलाकात की. इस दौरान बेगूसराय नगर निगम अंतर्गत विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई. इस मौके पर मेयर पिंकी देवी ने कहा कि नगर निगम अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के बारे में नगर विकास मंत्री से वार्ता हुई है.