धरहरा प्रखंड में मतदान को लेकर गुरुवार के तड़के लगभग 7 बजे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस बार कई मतदाता ऐसे रहे जिन्होंने पहली बार मतदान किया। लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने को लेकर उनके चेहरे पर जोश और गर्व दोनों झलक रहा था। धरहरा गांव के आकांक्षा कुमारी ने कहा पहली बार वोट डालते हुए गर्व महसूस हुआ।