मौजूदा दौर में पहाड़ी राज्यों और देश की समस्याओं के खिलाफ सबसे मुखर होकर बोलने और लड़ने वाले पहाड़ी नेता,सोनम वांगचुक जी द्वारा शिक्षा नीति में सुधारों के लिये किये किये जा रहे आंदोलन का,पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का राज्यनिर्माणकारी दल,उत्तराखंड क्रांति दल पूर्ण समर्थन करता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मामले में हस्तक्षेप कर सोनम जी का जीवन बचाने के लिये उनका अनशन तुड़वाने का अनुरोध करता है।साथ ही सोनम जी से भी अनुरोध है कि आपका जीवन देश के लिये बहुत महत्वपूर्ण है,कृपया अपना अनशन तोड़ दें और अन्न ग्रहण कर लें,आपके जीवित रहने पर हम लोग आगे भी आपके नेतृत्व में देशहित व युवाओं के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।
आशुतोष नेगी
अधिवक्ता,पत्रकार,पूर्व प्रोफ़ेसर पर्यटन विभाग,हे०न०ब०गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय,श्रीनगर गढ़वाल
केंद्रीय उपाध्यक्ष उक्रांद
कार्यालय,डोभाल चौक,रायपुर विधानसभा,देहरादून
मोबाइल:7830677767
मेल आईडी:pauriashutosh@gmail.com.
#उक्रांद
#जयपहाड़जयपहाड़ी