मेरठ: फ्रेंड्स कॉलोनी में लक्की गैस एजेंसी के खिलाफ हंगामा, 910 के सिलेंडर के लिए वसूले 950, विरोध करने पर बदसलूकी का आरोप
Meerut, Meerut | May 18, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित कालाबाजारी को लेकर रविवार रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने लकी भारत गैस एजेंसी घोसीपुरा-प्रभात नगर से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर पर तय कीमत से अधिक रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की