बिंदकी: गोधरौली गांव में पिकअप लोडर पर बैठे युवक की नीम के पेड़ की डाल से टकराने से हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के औंग थाना के गोधरौली में शनिवार की रात को नीम के पेड़ की डाल में पिकअप लोडर के ऊपर बैठा युवक सुशांत लोधी टकरा गया। जिसको गोपालगंज पीएचसी में शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मूल रूप से कोरसम गांव का रहने वाला था लेकिन 3 वर्षों से अपने ननिहाल गुनीर में रहता था।