कायमगंज: गांव दुंदी नगला में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, बाइक समेत गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
कोतवाली के गांव दुंदी नगला निवासी विनोद की पत्नी रीना शुक्रवार को खाना बनाने के लिए घर के बाहर छप्पर के नीचे चूल्हे का उपयोग कर रही थी।खाना बनाते समय चूल्हे से निकली 1 चिंगारी छप्पर पर जा गिरी।तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही मिनट में पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया।ग्रामीण पानी लेकर दौड़े।तब तक छप्पर के नीचे खड़ी बाइक व घर का सामान जलकर राख हो गया।