मिलक: कांग्रेस पार्टी का डेलिगेशन पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के साथ बड़ागांव सिलई में मृतक सुमेश के परिजनों से मिला
Milak, Rampur | Mar 1, 2024 रामपुर की पूर्व सांसद रहीं बेगम नूरबानों मिलक कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव सिलई पहुंचकर मृतक सुमेश के परिजनों से मिलीं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई नेता उनके साथ दलित युवक मृतक सुमेश के परिजनों से मिले। तीन दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर के साइनबोर्ड लगाने के विवाद में सुमेश की गोली लगने से मौत हो गई थी। बेगम नूरबानो ने कहा कि आपके साथ मैं खड़ी हूँ आपकी लड़ाई लड़ेंगे।