मिलक: शहजादनगर थाना क्षेत्र के मगरमऊ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Milak, Rampur | Feb 29, 2024 शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मगरमऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार किया है। मृतक के परिजनों ने कहा है कि पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हुई थी, इसी बात को लेकर युवक ने फांसी लगा ली।