मिलक: कोतवाली मिलक क्षेत्र के बड़ागांव सिलई की घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेरठ किया रेफर
Milak, Rampur | Mar 1, 2024 कोतवाली मिलक क्षेत्र के बड़ागांव सिलई की घटना में घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर किया है। तीन दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर के साइनबोर्ड लगाने के विवाद में गोली चली थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी व दो अन्य घायल हुए थे। शुक्रवार को एक घायल युवक को जिला अस्पताल रामपुर से हायर ट्रीटमेंट के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।