फतेहपुर: गाजीपुर के शाह कस्बे में 70 वर्षीय वृद्ध ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रहा बुरा हाल
शाह कस्बा निवासी स्व. दिनेश चन्द के 70 वर्षीय पुत्र शिव शंकर ने बीती रात संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब सुबह फांसी के फंदे पर उसके शव लटकता हुआ देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।