गोंडा: पूरे वसालत गांव निवासी महिला ने विवादित भूमि पर विपक्षियों द्वारा मिट्टी खोदने व विरोध करने पर मारपीट करने का लगाया आरोप
Gonda, Gonda | Mar 25, 2024 इटियाथोक थाना क्षेत्र के पूरे वसालत गांव निवासी महिला रेशमा पत्नी मोहम्मद उमर ने विवादित भूमि पर विपक्षी गणों द्वारा मिट्टी खोदने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।महिला ने कहा कि घटना 22/03/2024 की है जब विपक्षी गण मिट्टी खोद रहे थे तथा रोकने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।