गोंडा: जानकी नगर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा चौताल कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
Gonda, Gonda | Mar 24, 2024 रविवार को पंडित शिवकुमार शास्त्री ने चौताल कार्यक्रम आयोजन किया। जहां हार्मोनियम ढोल,मंजीरे के धुन पर लोकगीत व फगुआ गाते हुए,एक दूसरे को गुलाल लगाकर गुझिया बांटी गई है। विश्व हिंदू परिषद के नेता शारदाकांत पांडेय ने बताया की चौताल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया कि चौताल कार्यक्रम के माध्यम से परंपराओं व संस्कृतियों को संजोए रखने का संदेश दिया गया।