गोंडा: लालापुरवा महादेवा गांव निवासी ने शख्स बच्चों बच्चों के बीच विवाद को लेकर मारपीट का लगाया आरोप चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Gonda, Gonda | Mar 25, 2024 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लाला पुरवा महादेवा गांव के रहने वाले प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों बच्चों के बीच के विवाद को लेकर गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पीड़ित के मुताबिक बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसे व पत्नी से मारपीट की है।पुलिस ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।