राजगढ़: ACJM कोर्ट राजगढ़ के आदेश पर राजगढ़ थाने में मामला दर्ज, महिला और नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़, गलत नजर और मारपीट का आरोप
Rajgarh, Churu | Jun 3, 2026 एसीजेएम कोर्ट राजगढ़ के आदेश पर पुलिस ने एक परिवाद केआधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार को सौंपी गई है। थानां अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि एक व्यक्ति ने दर्ज मामले में आरोप लगाया कि मुकेश पुत्र मंगलाराम, विजेंद्र पुत्र मंगलाराम तथा संजय पुत्र प्रताप लंबे समय से उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं।