गोपालगंज: फैजुल्लाहपुर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, एक परिवार के चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैजुल्लाहपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थान