महसी: रायपुर में धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर, दर्जनों घरों की बिजली गुल, ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ीं
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में दुर्गा मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर अचानक बिजली आते ही धू धूकर जलने लगा। जिससे आस पास अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर जल गया। करीब एक दर्जन से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। बढ़ती गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर का जलना ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई हैं।