राजगढ़: रामपुरा (बेरी) में घर में मातम, खेत की डिग्गी में डूबने से 22 वर्षीय युवती की मौत, गोताखोर नरेंद्र सांगवान ने निकाला
Rajgarh, Churu | Oct 3, 2026 आज फिर एक घर में मातम छा गया। जिसमे गांव रामपुरा (बेरी) में उस वक्त कोहराम मच गया, जब महज 22 वर्षीय पिंकी घर के पीछे खेत की डिग्गी में पाइप सही करने के लिए गई। मगर डिग्गी में अत्यधिक फिसलन होने के कारण अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पिंकी पानी में डूब गई, नरेंद्र संगवान ने निकाला।