ललितपुर: रिटायर्ड शिक्षक की मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, पूर्व DG पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
ग्राम चिकलौआ निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजाराम गोस्वामी ने विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।जहां परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।वहीं मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने एपी को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व डीजी एलवी एंटोनी देव कुमार सहित आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 7 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।