सागर नगर: गोपालगंज थाना क्षेत्र में नवविवाहिता के सुसाइड मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया
बीते दिनों गोपालगंज थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस का कोर्स कर रही निशा कुर्मी का शव किराए के मकान में फंदे पर झूलता मिला था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर अब मृतका के पति आशीष कुर्मी निवासी पड़रिया पर दहेज प्रताडना के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मर्ग की जांच में मिले साक्षय और बयानों के आधार पर आरोपी पति पर मामला दर्ज किया है।