तालबेहट: टोड़ी में सांप के काटने से किसान की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव, मुआवजा की मांग उठाई
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत टोड़ी गांव में खेत पर भूसा भरते समय अचानक सांप के काटने से किसान की हालत बिगड़ी,परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित कर दिया, और उक्त मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है,पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया और परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मुवावजा की मांग उठाई है।