भभुआ: महुआरी गांव में पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 15, 2026 महुआरी गांव में पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आज गुरुवार को 11:30 बजे सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पति थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी रमाशंकर चौहान के 26 वर्षीय पुत्र देवमुनि चौहान बताया जाता है। पुलिस ने कहा कि बुधवार को पति के घर पत्नी की फांसी के फंदे पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।