भभुआ: पूरब पोखरा के समीप संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव का पुलिस ने सदर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
Bhabua, Kaimur | Jan 15, 2026 पूरब पोखरा के समीप संदिग्ध हालत में एक युवक का मिले शव को पुलिस ने गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि घटना कैसे हुई जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं की गई है। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाया जा रहे हैं ।मृतक युवक का नाम भभुआ वार्ड 25 का रहने वाला विशाल कुमार बताया जाता है ।