मुरैना नगर: शुक्ला कॉलोनी में ट्रैक्टर निकालने पर दबंग ने चालक को पीटा, कोतवाली में शिकायत दर्ज
मुरैना की शुक्ला कॉलोनी में पत्थर पर ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया चढ़ने को लेकर विवाद हो गया।24 वर्षीय श्रीकांत राठौर ट्रॉली निकाल रहे थे, तभी पड़ोसी किशोर गुर्जर ने आपत्ति जताई।घायल युवक का आरोप है कि कहासुनी के बाद किशोर व परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे चेहरे और माथे पर चोट आई।वह परिजनों संग कोतवाली पहुंचा और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।जांच जारी।