गाज़ियाबाद: डिप्टी CM बृजेश पाठक ने मोदीनगर में अस्पताल का उद्घाटन किया, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर डाला प्रकाश
मोदीनगर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली-मेरठ हाईवे पर स्थित SRM के सामने निवोक हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या में चार गुणा वृद्धि हुई है।