लोहरदगा: जूरिया करम टोली में नाबालिग छात्रा को जहरीले सांप ने काटा, सदर अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिली
सदर थाना क्षेत्र के जूरिया करम टोली में एक नाबालिग छात्रा को जहरीले सांप ने काटा था।, जब छात्रा अपने भाई को राखी बांधकर लौट रही थी। छात्रा को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। दो दिनों के इलाज के बाद सोमवार को छात्रा की स्थिति में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे सोमवार शाम 4:00 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी।