महोबा: महोबा के सिजवाहा गांव में खेत की रखवाली करते समय सर्प के डसने से किसान की मौत, परिवार में छाया मातम
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव निवासी 50 वर्षीय कल्लू राजपूत खेत कि रखवाली कर रहा था। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। किसान कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।