सत्तर कटैया: मनहारा पूल पुरीख के पास हुये बाईक लूटकांड मामले में बिहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने लूट मामले में शुरू की कार्रवाई
मनहारा पूल पुरीख के पास बाईक सवार दो अपराधियों ने चाकू मारकर पंचगछिया के एक युवक की बाईक, मोबाइल एवं नगदी पच्चीस सौ रूपये लूट ली थी। पीड़ित जख्मी युवक ने बिहरा थाना में आवेदन देकर पुलिस से गाड़ी बरामदगी की मांग की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।