राघोगढ़: बावड़ीखेड़ा में न्यायालय के आदेश पर कब्जा दिलाने गई टीम के सामने महिलाओं का हंगामा पक्षकार बोला, कर्मचारी मुखदर्शक बने
Raghogarh, Guna | Jun 16, 2026 राघोगढ़ तहसील के बावड़ीखेड़ा गांव में न्यायालय के आदेश पर कब्जा दिलाने गई टीम के सामने हंगामा हुआ। 16 जून को पक्षकार आदित्य नारायण भार्गव उम्र 86 साल ने वायरल वीडियो में कहा, 15 जून को न्यायालय के आदेश पर नजारत शाखा राजस्व और पुलिस टीम पहुंची। महिलाओं ने हंगामा किया तो कर्मचारी मुखदर्शक बने खड़े रहे। 40 साल चले केस के बाद फैसला आया, पर कब्जा नही दिला पाए।