शामली: शामली में चोरी की घटना में वांछित मध्यप्रदेश निवासी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 23, 2026 मंगलवार की शाम 7 बजे शामली कोतवाली थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 11 मई को फुगाना क्षेत्र के गांव कुराना निवासी विकास ने अज्ञात चोर द्वारा जेब से रूपए चोरी करने के संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मध्यप्रदेश के गांव हरा पीपल निवासी रोहित नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू और 2050 रूपए की नकदी मिली है।