जानसठ: भोपा थाना पुलिस ने एक शातिर हत्यारे को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला की हत्या में आला कत्ल फावड़ा भी बरामद
थाना भोपा पुलिस ने शातिर हत्यारे को शनिवार शाम 6:00 के आसपास गिरफ्तार किया है,क्षेत्र के गांव कादीपुर में मामूली विवाद के चलते एक कलावती नामक महिला को पड़ोस के ही सुशील उर्फ भूरा ने फावडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हत्यारे सुशील उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है