पिंड्रा: वाराणसी के फूलपुर में भीषण आग से सैलून जलकर हुआ खाक, क्षेत्र में फैली अफरा-तफरी
वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के मीरा साहब चौराहे पर सोमवार की दोपहर एक सैलून की गुमटी में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार सैलून के बगल में कूड़े में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई थी, जो विकराल रूप ले लिया और सैलून को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक सैलून पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।