गिरिडीह: अजीडीह में घर पर बम और पत्थर से हमला, दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त; पुलिस जांच में जुटी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीडीह में शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे शंकर पाठक के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से बम और पत्थर फेंककर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घर की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।