मंदसौर: सीवरेज कार्य के बाद सड़क मरम्मत न होने से कीचड़, बसंत विहार और बावड़ी कला में लोगों का प्रदर्शन
मंदसौर बसंत विहार और बावड़ी कला क्षेत्र में सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से भारी कीचड़ फैल गया है,इससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है,वाहन फंसकर खराब हो रहे हैं, नाराज लोगों ने 2 जून सुबह प्रदर्शन कर विरोध जताया और शीघ्र समस्या समाधान की मांग की,